Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

पचमई ग्राम पंचायत उपचुनाव मे संतोष सिंह यादव हुए विजयी

 

खखरेरू / फतेहपुर ::-

थाना नगर पंचायत खखरेरू के विकासखंड धाता ब्लाक क्षेत्र के सैदपुर पंचमई ग्राम प्रधान के चुनाव मे संतोष सिंह यादव विजयी घोषित किए गए। इन्होने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण सिंह को 55 मतों से पराजित करते हुए ग्राम प्रधान की कुर्सी अपनाई पूर्व में रहे ग्राम प्रधान की मौत होने से यह सीट रिक्त चल रही थी। बृहस्पतिवार को इस सीट पर मतदान कराया गया। चुनाव रणभूमि में चार प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। शनिवार को ब्लॉक परिसर में मतों की गिनती की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हुई। कुल 10 राउंड में हुई मतगणना के बाद संतोष सिंह यादव को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 304 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण सिंह को 55 मतों से पराजित किया। अरुण सिह को 249 वोट मिले। जब की गोंमती देवी तीसरे नंबर पर रहीं। चुनाव जीतने के बाद वर्तमान प्रधान संतोष सिंह यादव, के घर परिवार व प्रशंसकों ने डोल ताशों एवं फूल मालाओं के बीच झूमने लगे लोगो ने एक दूसरों को मुँह मीठा कराते हुई खुशियाँ बांटी। इस दौरान प्रधान संतोष सिंह यादव ने जीत की बधाई अपने सभी ग्राम वासियों को देते हुए उनसे जीवन का आशीर्वाद लिया।

Crime24hours/संवाददाता राज विश्वकर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!